Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मंडला 6 अगस्त 2024

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला ने बताया कि संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमि. मर्या. भोपाल के द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर 30 अगस्त 2024 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रथम पुरस्कार में 1 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार में 50 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार में 25 हजार रूपए तथा प्रोत्साहन पुरस्कार में 15 हजार रूपए दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले के उत्कृष्ट कलाकृति का चयन जिला स्तरीय चयन कमेटी द्वारा किया जाएगा। मध्यप्रदेश के निवास करने वाले शिल्पी ही पात्र होंगे। यह अनिवार्य है कि शिल्पी का पंजीयन एवं निवास अनुशंसा करने वाले जिले में ही हो एवं संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमि या कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय में पंजीकृत हो। कलाकृतियां निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं शपथ-पत्र के साथ स्वीकार की जाएगी। शिल्पी द्वारा शिल्प निर्माण की वीडियोग्राफी की सी.डी. भी संलग्न की जाए। पुरस्कार के लिये कृति के निर्माण के दौरान संबंधित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा न्यूनतम दो बार निरीक्षण किया जाएगा। मण्डला जिले के उत्कृष्ट कलाकृति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय पर मोबाईल नंबर 3959500194 में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की ’मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा’ और ’मेरी होली मेरा घर’ के अभियान में सहयोग की अपील

Reva India News

ग्राम ठेभा में ग्रामीणों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी:–

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment