Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डायग्नोस्टिक निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा का हुआ शुभांरभ

मंडला 9 अगस्त 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने जानकारी दी कि 9 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मण्डला की ए.एन.सी. क्लीनिक में निजी यू0एस0जी0 केन्द्र मण्डला डायग्नोस्टिक संत निरंकारी भवन के पास गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की शुरूआत की गई है।

जिला चिकित्सालय में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के लिए उपस्थित गर्भवती माताओं एवं लोगों को जागरूक किया गया। शासन के निर्देशानुसार यू०एस०जी० सेवा के चिन्हित गर्भवती महिला को मेनुअल भुगतान योजना और डिजीटल भुगतान योजना दोनों के माध्यम से यू०एस०जी० केन्द्र में पर्ची बनाकर लगभग 100 गर्भवती महिला को भेजा गया। शासन के द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिलाओं के लिए यू०एस०जी० हेतु 500 रूपये का प्रावधान है। हितग्राही का नाम एन्ट्री करने पर मोबाइल में ओ०टी०पी० आयेगी, अधिकृत सोनाग्राफी सेन्टर में ओ०टी०पी० दिखाकर सोनोग्राफी की जाएगी।

 

निःशुल्क सोनाग्राफी हेतु आवश्यक दस्तावेज

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु आवश्यक दस्तावेजों में शासकीय अस्पताल का ओ०पी०डी० पर्चा चिकित्सक का नाम हस्ताक्षर व सील सहित। पूरा भरा हुआ सोनोग्राफी बाउचर चिकित्सक के नाम हस्ताक्षर व सील सहित। जच्चा बच्चा कार्ड, मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड, एम.सी.पी. कार्ड तथा आधारकार्ड, परिचय पत्र की स्पष्ट फोटोकॉपी लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 9329913078 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

पदम पुरूस्कार 2022 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर

Reva India News

डिजाईन विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

Reva India News

आयोजित बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मीडियाकर्मी सादर आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment