Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षा को तनाव नहीं, उत्सव की तरह लें विद्यार्थी- कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 28 जनवरी 2026

आगामी फरवरी 2026 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरक पत्र साझा किया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यह समय विद्यार्थियों द्वारा पूरे वर्ष किए गए कठिन परिश्रम को परिणाम में बदलने का है। उन्होंने कहा परीक्षा केवल आपके ज्ञान के आकलन का माध्यम है। इसे बोझ न समझें, बल्कि जीवन के एक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में लें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ सफलता का सूत्र साझा करते हुए अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने छात्र छात्राओं को सलाह दी कि परीक्षा के दौरान घबराहट से दूर रहें और पूरी तरह तनावमुक्त रहें। प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तरों में स्पष्टता और तार्किकता रखें। परीक्षा के उन तीन घंटों के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार करें।

 

स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्याप्त नींद लेने, संतुलित आहार करने और पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक (विराम) लेने का सुझाव दिया ताकि मस्तिष्क तरोताजा बना रहे।

 

लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश

 

अंत में उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक चरण है, अंतिम लक्ष्य नहीं। उन्होंने बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

Reva India News

मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 रहेगी मतदाताओं की संख्या, ऊंची इमारतों/कॉलोनियों में बनाए जाएंगे अतिरिक्त मतदान केंद्र चुनावी प्रक्रिया सहित अन्य प्रक्रियाओं को सरल व सुलभ बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की 18 नई पहल  

Reva India News

Leave a Comment