Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बम्हनी बंजर में कदम का पेड़ लगाया

मंडला 11 अगस्त 2024

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कदम का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान में पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिससे प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने प्रदेश की जनता को इस अभियान में शामिल होकर अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण करने और पौधों की सुरक्षा करने की अपील की। मुख्यमंत्री जी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगमन पर उनका बैंडबाजा, फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को राखी बांधकर रक्षाबंधन के गीत गाए। इस अवसर पर लोकगीत और लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर परिषद बम्हनी बंजर अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर कसार, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कमिश्नर श्री अभय वर्मा, आईजी श्री संजय कुमार, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे

Related posts

नैनपुर (न.पा.) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.26 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

27 28 नवंबर निवास विधायक डॉ अशोक मास्कोले करेंगे जन जागरण पदयात्रा

Reva India News

गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment