Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड नारायणगंज में संपूर्णता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा

मंडला 17 अगस्त 2024

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज ने बताया कि विकासखंड नारायणगंज में संपूर्णता अभियान माह 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक चलाया जा रहा है, जिसमें 6 संकेतांकों को संतृप्त किया जाएगा। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, लक्षित जनसंख्या हाइपरटेंशन की जांच, लक्षित जनसंख्या में डायबिटीज की जांच, कुल स्व. सहायता समूह के विरुद्ध रिवाल्विंग फंड प्रदाय कराना, आईसीडीएस अंतर्गत पूरक पोषण आहार प्राप्त करने वाली महिलाएं, मृदा नमूना लक्ष्य के विरुद्ध तैयार किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रतिशत पर कार्य किया जाना उपरोक्त संकेतांकों के विरूद्ध माह जुलाई 2024 में प्राप्त लक्ष्य निम्नानुसार हैं। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, लक्षित जनसंख्या हाइपरटेंशन की जांच, लक्षित जनसंख्या में डायबिटीज की जांच, कुल स्व. सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड प्राप्त लक्ष्य, आईसीडीएस अंतर्गत पूरक पोषण आहार प्राप्त करने वाली महिलाआंे का लक्ष्य और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। इन सभी संकेतांकों को संतृप्त करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार समग्र ईकेवाईसी, समग्र खसरा ईकेवायसी कराना विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, संबंधित विभागो के द्वारा फील्ड भ्रमण, संबंधित विभागों से माह जुलाई की रिपोर्ट संकलन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद स्तर से टीम बनाकर फील्ड स्तर में की जा रही गतिविधियों में नजर रखी जा रही है, कार्यक्रम का सत्यापन और मॉनिटरिंग भी की जा रही है। ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर में बैठे लोगों तक पहुंच पाए।

Related posts

जनसुनवाई में सुनी गई 75 आवेदनों की समस्या

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मती घाट में महाकुंभ प्रयागराज में संतों का समागम रंगोली का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment