Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जि.पं. के सीईओ ने आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 4 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेश के तहत ग्राम पंचायत आमानाला, जनपद पंचायत मंडला में ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, आमजन समुदाय को पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराई गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने ग्राम पंचायत आमानाला में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजित शिविर में अधिक से अधिक हितग्राहियों एवं नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिससे आरोग्यम शिविर का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियांे को अपने दायित्वों का कड़ाई से पालन करने को कहा।

Related posts

एसडीएम बिछिया ने आरटीई नियमों के उल्लंघन पर विद्यानिकेतन स्कूल ककैया को किया सील

Reva India News

आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Reva India News

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना गरिमामय रूप से संपन्न किया जायेगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सामूहिक मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का कार्यक्रम 16 अप्रैल को संपन्न होगा  

Reva India News

Leave a Comment