Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशा मुक्ति सप्ताह के तहत लगा विधिक साक्षरता शिविर

मण्डला 18 अप्रैल 2022

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.आर कुमरे के द्वारा नशा मुक्ति सप्ताह के पहले दिन 18 अप्रैल को आदिवासी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मण्डला में नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डी.आर कुमरे द्वारा नशा से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं नशा से समाज में बढ रहे अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि नशा से पारिवारिक आर्थिक स्थिति खराब होती है जिससे बच्चो की पढाई पर बुरा प्रभाव पढता है नशा करने के बाद व्यक्ति चोरी जैसे अपराध करने लगता है। श्री कुमरे  द्वारा छात्राओं को नशा न करने और समाज में अन्य लोगों को नशा ना करने के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय कुमार खोब्रागढे ने छात्राओं को महिला अधिकार, घरेलू हिंसा सेे महिलाओ का संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर देई और मांझीपुर का निरीक्षण किया जन आरोग्यम शिविर में 752 हितग्राहियों को लाभ मिला  

Reva India News

कलेक्टर ने किया रोजगार युवा संगम मेले का निरीक्षण मेले में 12 हितग्राहियों को हितलाभ और 14 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान पाकर खुजरो बाई प्रसन्न हुई

Reva India News

Leave a Comment