Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024: बिंझिया से कचरा हटाया गया

मंडला 21 सितंबर 2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत न.पा.परि. मण्डला द्वारा विभिन्न स्थलों की साफ सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान न.पा.परि. मण्डला द्वारा बिंझिया तिराहा के कचरे को हटाते हुए मुख्य मार्गों के समीप दुकानदारों को स्वयं के 2 डस्टबिन गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक रखने एवं डोर टू डोर वाहन में डालने हेतु समझाईश दी गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। सुपर मार्केट में खुले में मांस मछली विक्रय करने पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक द्वारा चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 6300 रूपये का चालान काटा गया।

Related posts

सेकण्ड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा  

Reva India News

उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को किया जायेगा सम्मानित 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Reva India News

मनेरी शिविर में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सुनी जनसमस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment