Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला 21 सितंबर 2024

प्रचार अधिकारी केन्द्रीय संचार ब्यूरो मंडला श्री एसके साहू, केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू, नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक शाला महाराजपुर मंडला में नेहरू युवा केंद्र और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा अभियान के थीम ’स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ के अंतर्गत बैनर डिस्प्ले जनसंवाद, शपथ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अनुराग राय नेहरू युवा केंद्र मंडला, विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार भारतीया, श्री जोर सिंह उइके, श्रीमती बबीता चौधरी, सुश्री सुप्रिया बिसेन, सुश्री चांदनी चौरसिया, सुश्री प्रतिज्ञा पटेल एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित थे। प्रचार अधिकारी श्री एसके साहू ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस वर्ष का स्वच्छता अभियान में प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर प्रारंभ किया गया, इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान कि थीम, स्वभाव स्वच्छता ,संस्कार स्वच्छता यह अभियान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जयंती पर समापन होगी, स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी और स्थानीय निकायों कि भागीदारी पर जोर दिया गया है। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता को अपने व्यवहार, संस्कार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के साथ सभी स्तर की विभिन्न गतिविधियों संचालित की जाएगी छात्रों और युवाओं कि भागीदारी के साथ स्वच्छता पर केंद्रित गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, काव्य पाठ, नुक्कड़, शपथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जन जागरूकता किया जाना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। विभाग द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार भारतीया ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर विभिन्न जानकारी देकर छात्रों को अवगत कराया जो बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।

Related posts

26 जनवरी शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर पहुंच रही टीम

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment