Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में रंगलाल यादव को तत्काल मिला व्हीलचेयर

मण्डला 24 सितंबर 2024

कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाता है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाते हैं। 24 सितंबर को आयोजित सुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर ग्राम पांडीवारा निवासी दिव्यांग रंगलाल यादव ने व्हीलचेयर की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आवेदनकर्ता की पात्रता परीक्षण कर तत्काल व्हीलचेयर प्रदान की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि रंगलाल का आधार कार्ड एवं विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। रंगलाल कहते हैं कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर व्हीलचेयर की मांग की और मुझे उसी दिन व्हीलचेयर मिल गई, मैं बहुत खुश हूँ। व्हीलचेयर से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी, अब मैं अपने जरूरी काम के लिए कहीं भी आना-जाना बड़ी आसानी से कर पाउंगा।

Related posts

दिव्यांग श्रेणी की विश्व शतरंज प्रतियोगिता में मंडला के प्रकाश वंशकार 10वे स्थान पर रहे

Reva India News

कोविड काल में आर्थिक एवं निःशुल्क खाद्यान्न की मदद के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं – जय कुमार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 19 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment