Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजन

मण्डला 21 जून 2021

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में योग दिवस, संस्था प्रमुख डॉ. विशाल मेश्राम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। योग दिवस के इस अवसर पर डॉ. विशाल मेश्राम, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा योग दिवस में सम्मिलित सभी प्रतिभागी को संबोधित करते हुए बताया गया कि पिछले काफी समय से दुनिया कोरोना वायरस के संकट से गुजर रही है, ऐसे में जीवन शैली के साथ-साथ व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ है। जीवन की सभी शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक परेशानियों को भारत की इस प्राचीन धरोहर योग से दुरुस्त किया जा सकता है। योग का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने पर शरीर मजबूत बनाता है, साथ ही लचीला भी बनता है। शरीर के बहुत सारे हिस्से ऐसे हैं जिनमें बिना गतिविधियों के सख्त हो जाते हैं जैसे हमारी पीठ, कंधे आदि। लेकिन योग इन हिस्सों को फिर से एक्टिव कर देता है और इसीलिए इनसे संबंधी दर्द भी धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं। इसके अलावा योग हमें तनाव को दूर रखता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, श्वसन क्रिया को बेहतर करता है साथ ही योग रक्त संचार को बेहतर करता है। कोरोना से लड़ने के लिए योग सबसे अहम हथियार है। कोरोना संकट काल की वजह से बहुत से लोग डिप्रेशन में हैं लेकिन योग आपको डिप्रेशन से भी मुक्ति दिलाता है। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच लॉकडाउन में योग करने आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये बात सिर्फ भारत ही नहीं अब अमेरिका जैसा देश भी मानने लगा है। अमेरिका में एक जाने-माने भारतीय अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण घरों में रह रहे लोगों के लिए योगाभ्यास लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इस सम्बोधन के पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के स्टॉफ डॉ. आर पी अहिरवार, श्री नील कमल पन्द्रे, कु. केतकी धूमकेती, श्री सोहन दास मोंगरे, श्री रामकुमार झारिया, एवं समस्त श्रमिकों के साथ योग आसन जैसे सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भाती, भस्तिका प्रणायम, वज्र आसन, पवन मुक्तासन, मंडूक आसन, भ्रामरी प्रणायम आदि आसन किया गया। संस्था के नीलकमल पन्द्रे द्वारा बताया गया कि श्वसन संबंधी बिमारी या कोरोना संक्रमण के दौरान भस्तिका, कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्रणायम शरीर के ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने मे सहायक होते है तथा फेफड़ों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। डॉ. आर.पी. अहिरवार द्वारा इन योग आसनों को अपने दैनिक जीवन में समाहित करने की सलाह एवं आग्रह की तथा सभी प्रतिभागी को इस योग दिवस में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

नगरीय निकायों में अलाव की रहे व्यवस्था सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्वक निराकरण बेहतर तरीके से हो उपार्जन का कार्य कलेक्टर ने समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

जिले की 1 लाख 92 हजार 201 लाड़ली बहनों को मिली योजना की 32वीं किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में अंतरित की राशि

Reva India News

सुरक्षित आवागमन हेतु सड़कों के गड्ढे में भराव और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करें छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने पर वार्डनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिले से मजदूरों का पलायन कराने वाले व्यक्तियों/एजेंटों का डाटाबेस तैयार रखें नर्मदा नदी के घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment