Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी बल मण्डला द्वारा मदिरा के अवैध विक्रय पर की गई कार्यवाही

मंडला 2 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में वृत मण्डला में रात्रि शहर गस्त के दौरान लालीपुर तिराहा की एक दुकान की तलाशी लेने पर 26 पाव देशी/विदेशी मदिरा जप्त की गई। मछली मार्केट/हागगंज बाजार में तलाशी के दौरान भोजनालय की दुकान से 13 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया। जप्त सामाग्री को कब्जे में लेकर आबकारी एक्ट के अंतर्गत 2 प्रकरण विधिवत पंजीबद्ध किए गए। छापामार कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी आबकारी आरक्षक राजेन्द्र खंडेलकर, विजय कमलेश, सत्यपाल, शकुनतला सैयाम उपस्थित थे।

Related posts

द्वितीय बोर्ड परीक्षा मंडला जिले के 14 केन्द्रों में आयोजित की जायेगी

Reva India News

उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय की उपज को रोकने चैकिंग दल गठित

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 19 सितंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

Leave a Comment