Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली उपार्जन केन्द्रों के निर्धारण एवं अन्य तैयारियों संबंधी बैठक

मण्डला 17 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी के लिए जिले में उपार्जन केन्द्र निर्धारण एवं अन्य आवश्यक तैयारी के लिए समीक्षा बैठक ली गई जिसमें रबी विपणन वर्ष 2022-23 में चना, मसूर एवं सरसों हेतु 3 उपार्जन केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। चना, मसूर एवं सरसों के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मण्डला खरीदी स्थल मार्कफेड गोदाम बड़ीखैरी, विपणन सहकारी समिति बिछिया खरीदी स्थल नेवसा वेयरहाउस तथा विपणन सहकारी समिति नैनपुर खरीदी स्थल दिव्या वेयरहाउस नैनपुर में स्थापित होंगे। इन केन्द्रों में 21 मार्च 2022 से चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य किया जायेगा। जिले के समस्त किसानों से अपील की गई है कि वे उक्तानुसार अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र पर 21 मार्च से 31 मई 2022 तक चना, मसूर एवं सरसों का विक्रय कर सकते हैं।

Related posts

जिले में 7 कोरोना केस मिले

Reva India News

सेवा की कहानी दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहे 2 वर्षीय खुशाल को मिला निःशुल्क इलाज, अब स्वस्थ जीवन की ओर

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment