Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जल व तटों को स्वच्छ रखने की अपील

मंडला 5 अक्टूबर 2024

पुण्य सलिल मां नर्मदा के जल तथा तटों को स्वच्छ बनाए बनाने के उद्देश्य से नमामि नर्मदे सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले के समस्त धर्मगुरूओं, पुजारियों, सर्वसमाज के अध्यक्षों, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों, स्वंयसेवी संस्थाओं को इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान करते हुए जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि नर्मदा नदी के घाटों में कचरा, गंदगी न फैलाएँ, नहाने व कपड़ा धोने हेतु साबुन इत्यादि का उपयोग न करें। साथ ही जल में पूजन सामग्री का विसर्जन न करें। कचरे को डस्टबीन में ही डालें। नर्मदा को स्वच्छ बनाए रखने हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

15 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

प्रदेश सरकार दुःखी परिवारों के साथ हर पल खड़ी है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्मृति शिविर अनुकंपा नियुक्ति परिवार का संबल कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए  

Reva India News

गरिमा छाबड़ा को पीएचडी की उपाधि प्रदान

Reva India News

Leave a Comment