Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की कार्यवाही के लिए समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में 17 दिसंबर से

मंडला, 12 दिसंबर 2025

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका उप निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ईव्हीएम की एफएलसी रेण्डमाईजेशन एवं कमीशनिंग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों के पार्षद पद के उप निर्वाचन में ईव्हीएम की एफएलसी रेण्डमाईजेशन एवं कमीशनिंग का कार्य जिले के स्थानीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जायेगा। नगरपालिका उप निर्वाचन के दौरान डीईओ एवं आरओ रेण्डमाईजेशन तथा कमीशनिंग की प्रक्रिया पृथक-पृथक कराई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की कार्यवाही के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है जिसमें एफएलसी पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला छात्रावास क्र.-5 में 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 19 दिसंबर तक किया जायेगा। डीईओ लेवल रेंडमाईजेशन कलेक्टर सभाकक्ष गोलमेज में 20 दिसंबर दोपहर 12 बजे से, आरओ लेवल रेंडमाईजेशन कलेक्टर सभाकक्ष गोलमेज में 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। कमीशनिंग पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला छात्रावास क्र-5 में 22 दिसंबर पूर्वान्ह 11 बजे से 24 दिसंबर तक किया जायेगा। नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिए 29 दिसंबर को निर्वाचन निर्धारित है। जिला संस्थागत वित्त अधिकारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आरके बागड़े ईव्हीएम कमीशनिंग का संपूर्ण कार्य अपनी देखरेख में व्यवस्थित ढंग से संपन्न करावेंगे तथा ईव्हीएम मशीनों को स्ट्राँग रूम में सुरक्षित रखवाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

आज 27 ग्रामों में लगेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार/पोषण पखवाड़ा/आदि कर्मयोगी शिविर

Reva India News

बीजाडांडी में कुक कम हेल्पर्स की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित उत्कृष्ट व्यंजन बनाने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Reva India News

कोरोना वैक्सीन लगवाने युवा वर्ग में देखा गया खासा उत्साह वेक्सीन लगवाने 18$ वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साह के साथ लगवाया टीका बड़ी संख्या में विकासखंड स्तरीय वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे

Reva India News

Leave a Comment