Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक संपन्न

मंडला 7 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उद्योगपतियों से प्राप्त होने वाले फीडबैक को गंभीरता से लें और आवश्यकता अनुरूप कार्य करें। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को नवीन उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए प्रभावी एसओपी तैयार करें।

कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र को नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा में नवीन उद्योगों के स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जीएमडीआईसी नंदकिशोर वास्कले, एलडीएम सुजय कुमार, उद्योग संघ के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं समिति के सदस्यों सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, 15 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश

Reva India News

अभियान चलाकर भीख मांगने वाले बच्चे को किया जाएगा चिन्हित

Reva India News

ग्राम पंचायत मलारा में दो दिवसीय ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यशाला आयोजित हुई

Reva India News

Leave a Comment