Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लम्बित सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें – श्री श्रेयांश कूमट समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 9 सितंबर 2024

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करें। प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत करने का प्रयास करें। 50 दिवस से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों पर फोकस करें। प्रभारी कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को समय पर अटेंड नहीं करने पर नोटिस जारी के निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

’अ’ से अक्षर अभियान की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि सभी जिलाधिकारी अपने भ्रमण के दौरान ’अ’ से अक्षर कक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लें। आरोग्यम मंडला शिविर के एक दिन पहले समस्त तैयारियों पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मुनादि कराकर लोगों को शिविर की जानकारी देते हुए शतप्रतिशत हितग्राहियांे का उपचार कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी कलेक्टर ने निराश्रित गौवंश की समीक्षा करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के ग्रामों को चिन्हित करते हुए निराश्रित पशुओं को शिफ्ट करने की कार्यवाही करें। 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहे स्वच्छता पखवाड़ा के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन के तहत शेष बचे हितग्राहियों का शतप्रतिशत आयुष्मान पंजीयन करना सुनिश्चित करें, साथ ही वनग्राम से राजस्व ग्राम के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में टीएल के प्रकरण, पीएम केवाईसी, वन सामुदायिक पट्टा, अतिथि शिक्षक, अग्निपथ योजना, अंतर्विभागीय बिन्दु की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

कलेक्टर श्रीमति सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Reva India News

हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा

Reva India News

जुलाई माह की लंबित शिकायतों के साथ 50 दिवस वाली शिकायतों को भी निराकृत करायें- कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment