Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विविध प्रस्तुतियाँ

मंडला 8 अक्टूबर 2024

जिले को नशामुक्त बनाने और नशे के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 2 से 8 अक्टूबर 2024 तक नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तथा मद्यनिषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, रंगौली, निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, अपनों के नाम पाती, व्याख्यान, मैराथन, वाहन रैली आदि की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट कार्य के अंतर्गत प्रशंसनीय पत्र एवं ट्रॉफी से व्याख्याता और विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. टी.पी. मिश्रा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. उर्मिला खरफूसें, सामाजिक न्याय अजीत सिंह मरावी, योगेन्द्र सिंह मार्को, जितेन्द्र कुमार श्रीवास, प्रजापति ब्रम्ह कुमारी से प्रिंस, व्याख्याता डॉ. रीना शर्मा, वर्षा लोटसवें, डॉ. रिया मरकाम, प्रियंका मरकाम, संध्या डहेरिया, जयंती पटेल, भावसिंह डाबर, अरविंद ठाकुर, सोनू बोनेकर, दुर्गावती सैयाम, मनीषा सूर्या एवं डॉ. जगदीश प्रजापति उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 10 जनवरी 2024

Reva India News

जिले में अब तक 972.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

अमृत 2.0 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment