मंडला, 14 अक्टूबर 2026
म.प्र. जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार विकासखंड मंडला में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के नेतृत्व में नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति द्वारा सरदार पटेल वार्ड के ईडन गार्डन में शक्ति से सृजन कार्यक्रम के तहत वृक्ष पूजन एवं वृक्षारोपण किया गया।
विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण एवं संस्कृति का संरक्षण करना है। संस्था अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री बडगैंया ने प्रत्येक परिवार से एक महिला को नवांकुर सखी के रूप में जोड़ने पर जोर दिया। परामर्शदाता श्रीमती रागिनी हरदहा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती ज्योति चौकसे, श्रीमती पुष्पा उपाध्याय, श्रीमती शशि कोरचे, श्रीमती संध्या कांड्रा एवं बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू की छात्राएं उपस्थित रहीं।
