Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सफ़लता की कहानी प्रधानमंत्री आवास योजना ने महावीर उईके के सपनो को साकार किया

मंडला 15 अक्टूबर 2024

मंडला जिले की ग्राम पंचायत सगोनिया निवासी श्री महावीर उईके प्रधानमत्री आवास योजना का पक्का मकान पाकर बहुत प्रसन्न हुआ है। उसने बताया कि उसके लिए पक्के मकान में रहना एक सपने के सामान था। पक्के मकान में रहने की उम्मीद में उसका पूरा जीवन काल गुजरता रहा लेकिन वह अपने लिए पक्का मकान नही बना सका। श्री महावीर उईके ने बताया कि वह अब वृद्ध हो चुका है। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है परिवार में वह सिर्फ अकेला ही रहता है। उसकी जीविका का आधार उसकी परंपरागत खेती और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि है। इसलिए उसके लिए अब वृद्धावस्था में पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। उसने बताया कि कच्चे मकान में रहने पर उसके लिए कच्चे मकान की मरम्मत करना, खपरैल बदलना और नियमित रूप से फर्श की पुताई करना बहुत ही कठिन था। श्री महावीर इस प्रकार से कच्चे मकान में रहकर बहुत परेशान रहता था। उसके पास इतने रूपए पैसे भी नहीं थे कि वह अपने के लिए पक्का मकान बना सके।

श्री महावीर उईके ने बताया कि एक दिन ग्राम पंचायत के सचिव ने उसे जानकारी दी कि प्रधानमत्री आवास योजना से पक्का मकान बनाने के लिए उसका चयन कर लिया गया है। अब गांव में उसके लिए पक्का मकान बनाया जायेगा। यह सुनकर वह बहुत प्रसन्न हुआ। उसने बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना से पक्का मकान बनाने के लिए उसके लिए पहली किश्त जारी की गई। पहली किश्त जारी होने पर उसने प्रधानमन्त्री आवास योजना का कार्य प्रारंभ कर दिया। फिर उसे दूसरी और तीसरी किश्त जारी की गई। जिससे श्री महावीर उईके के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। श्री महावीर उईके अब प्रधानमंत्री आवास योजना से बने पक्के मकान में रहने लगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उसके पक्के मकान में रहने के सपने को साकार कर दिया है। महावीर उईके ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts

किल कोरोना अभियान के तहत् बैगा परिवारों का किया गया कोरोना सर्वे

Reva India News

कोरोना संक्रमण से बचने आगामी त्यौहारों में विशेष सावधानी आवश्यक – श्री कुलस्ते जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

वैदिक गुरुकुल में चरित्र निर्माण शिविर 16 मई से

Reva India News

Leave a Comment