Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 6 नवंबर को

मंडला 5 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 6 नवंबर 2024 दिन बुधवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत खुक्सर, जारगी और पीपरपानी में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत जेवनारा, तिंदुआबम्हनी और पिपरिया, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत हर्राभाट, नेवसा बहेरा और हर्राभाट माल, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत बैरपानी और चरगांव कला, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत गिठार मलपहरी और खाल्हेगिठौरी, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत देवहरा और सिंघनपुर, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत मझगांव और पिपरी माल, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत बरबटी और डालाखापा, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत महरासिवनी और भानपुर बिसौरा में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति पर जागरूकता

Reva India News

अब कालातीत सदस्यों को भी दिया जायेगा फसल ऋण

Reva India News

प्रतिबंधात्मक आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment