मंडला पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित *“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को *पुलिस अधीक्षक मण्डला रजत सकलेचा* की उपस्थिति में *पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाराजपुर* में छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा बताया गया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य गुम हुए अवयस्क बालक/बालिकाओं की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी,सुरक्षित परिजनों को सौंपना, गुमशुदगी के कारणों की पहचान कर रोकथाम करना हैं, पुलिस विभाग इस दिशा में सतत रूप से प्रयासरत है |
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की *संदिग्ध परिस्थिति, अत्याचार, शोषण या जोखिम की स्थिति में वे घबराएँ नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस, परिवार या विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराएँ। साथ ही उन्होंने डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन , महिला हेल्पलाइन, जैसी सेवाओं* की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में *छात्राओं को साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार, गुड टच–बैड टच, नशे के दुष्परिणाम एवं ऑनलाइन अपराध से सुरक्षा* विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, थाना प्रभारी महाराजपुर, थाना प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा, शिक्षकगण, छात्राएँ एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
