Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सूरंजना को जनसुनवाई में तत्काल मिला श्रवण यंत्र

मंडला 19 नवंबर 2024

जिला प्रशासन का असहाय, जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता का एक और उदाहरण मंगलवार को सामने आया जब जनसुनवाई में अपना आवेदन लेकर पहुंचे सूरंजना परतेे। सूरंजना श्रवण बाधित हैं जिन्हें सुनने में कठिनाई होती थी। उन्होंने श्रवण यंत्र प्राप्त करने के संबंध कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया और बताया कि मुझे सुनने में बहुत परेशानी होती है। मुझे श्रवण यंत्र प्रदान किया जाए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। मौके पर श्रवण यंत्र पाकर सूरंजना परते कहती हैं कि मेरी समस्या का जल्द निराकरण हो गया। जनसुनवाई में आकर मैंने तुरंत ही श्रवण यंत्र प्राप्त कर लिया, अब मुझे सुनने में आसानी होगी एवं मैं अपने दैनिक कार्य भी बड़ी आसानी से पूरा कर पाउंगी। मैं कलेक्टर, जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति धन्यवाद करती हूं।

Related posts

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण

Reva India News

Leave a Comment