Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 76 आवेदकों की समस्या 2 दिव्यांगों को मिली तत्काल सहायता

मंडला 19 नवंबर 2024

मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अलग-अलग अनुविभागों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में कुल 76 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में बूढी माई वार्ड महाराजपुर निवासी वंशिका राजभर ने संबल योजना अंतर्गत अन्योष्टि सहायता राशि का लाभ दिलाने के संबंध में, ग्राम जुझारी निवासी दीना राम मार्को ने भूमि पर जरदस्ती कब्जा करने के संबंध में, ग्राम मोहनिया पटपरा निवासी अकलोबाई ने अनुदान सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

सूरंजना को श्रवण यंत्र

 

मसवाथर मोहगांव निवासी दिव्यांग सूरंजना परते ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कृत्रिम उपकरणों की मांग की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने परीक्षण उपरांत मौके पर ही सूरंजना को श्रवण यंत्र प्रदान किया। आवेदक को कृत्रिम उपकरण सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं के तहत प्रदान किए गए। समस्या के त्वरित निराकरण के लिए सूरंजना ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुखलाल को दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैशाखी

 

मुनु घुघरी निवासी सुखलाल पटेल ने कलेक्टर को दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी के लिए आवेदन दिया और बताया कि उन्हें दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में बड़ी कठिनाई होती है। मुझे वैषाखी की आवष्यकता है। कलेक्टर ने मौके पर ही सुखलाल को दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी प्रदान की। सुखलाल ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय में ऑडियोमेट्री मशीन का शुभारंभ

Reva India News

नरसिंहपुर जिले में लोगों के दिलों पर राज करते हैं पुलिस अधीक्षक महोदय विपुल श्रीवास्तव जी एवं ठेमी थाना प्रभारी महोदय गौरव*

Reva India News

नींद से जागा आबकारी अमला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर की गयी छापामार कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment