Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 नवंबर को उन्नीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला 19 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 20 नवंबर 2024 दिन बुधवार को 19 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत भंवरदा, लिंगामाल और पेटेगांव में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत कजरवाड़ा, तुमेगांव और झुलपुर, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत ककैया, राता और कन्हारीकला, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत टिकरिया और लालपुर, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत मोहगांव और रैयगांव, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत सुरेहली और बनिया, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत परसाटोला और मनोरी, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत परसाटोला और मनोरी, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत मैली और पिण्डरईमाल में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती का रिहर्सल किया गया

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Reva India News

ऑनलाईन किए जा सकेंगे टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के आवेदन

Reva India News

Leave a Comment