Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों को नोटिस जारी  

मण्डला 2 अगस्त 2021

परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र में बिना अवकाश स्वीकृत कराए लम्बी अवधि तक लगातार अनुपस्थित रहने के कारण तथा जानबूझकर घोर लापरवाही बरतने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र सहजपुरी घुघरा टोला की सहायिका फूलकली बाई, आंगनवाड़ी केन्द्र पिपरी रैयत खुर्रीटोला की सहायिका दीपा मरावी तथा आंगनवाड़ी केन्द्र रहंगी सहायिका धनिया बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के दो दिवस के अंदर अनुपस्थिति का स्पष्ट उल्लेख कर प्रतिवेदन समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। समय सीमा में जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में शासन के निर्देशानुसार आपके विरूद्ध सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने परखी अस्पताल की व्यवस्थाएँ

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए प्रतिदिन मेहनत करें – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में 13 अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश

Reva India News

मवई क्षेत्र में बिजली की समस्या को प्राथमिकता से दूर करें – हर्षिका सिंह  

Reva India News

Leave a Comment