Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है

मंडला 20 नवंबर 2024

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) योजना में गति लाने के उद्देश्य से 18 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक स्वनिधि स्वाभिमान पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शिविर लगाए जाएंगे इनमें पात्र पथ विक्रेताओं को 8 जनकल्याणकारी योजनाएँ-पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम जीवन ज्योति योजना, जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रमयोगी मानधन, वन नेशन वन राशन कार्ड, मातृवंदना व बीओसीडबल्यू में पंजीयन कर लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों में स्वीकृति वितरण कर पथ विक्रेताओं को भी डिजिटल द्वारा ऑनलाइन पेमेंट हेतु बारकोड प्रदान कर प्रशिक्षित किया जाएगा। 18 नवंबर 2024 से 23 नवंबर 2024 तक शहरी आजीविका केंद्र नगरपालिका कॉम्प्लेक्स, द्वितीय तल, जिला हॉस्पिटल के सामने मंडला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 25 नवंबर 2024 से 2 दिसंबर 2024 तक नगरपालिका टाउनहॉल में शिविर लगेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े ने नगरीय क्षेत्र के लाभान्वित पथ विक्रेताओं से अपील की है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, 2 फोटो एवं मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाएँ। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय नगरपालिका परिषद मंडला शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है एक पेड़ मां के नाम अभियान – संपतिया उइके महाराजपुर की खेरमाई टेकरी में रोपे गए एक हजार पौधे

Reva India News

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 200 इकाई का लक्ष्य प्राप्त

Reva India News

अजय देवगन और काजोल पहली दफा हलचल के सेट पर मिले

Reva India News

Leave a Comment