Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता जागरूकता के लिए निकायों में करें सघन गतिविधियाँ – हर्षिका सिंह नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न  

मण्डला 25 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता गतिविधियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीले तथा सूखे कचरे की अलग-अलग निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने निकायों की जनता को गीले तथा सूखे कचरे के अलग-अलग संधारण से संबंधित जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी नगरीय निकायों में वृहद स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करें। श्रीमती सिंह ने सभी नगरीय निकायों में पैटिंग, रैली, फ्लैक्स, बैनर, अनाउंसमेंट तथा अन्य माध्यमों से स्वच्छता के संबंध में आमजनों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीओ डूडा सहित नगरीय निकायों के संबंधित उपस्थित थे।

 

नर्मदा घाटों पर पॉलीथिन प्रतिबंध की कार्यवाही करें

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकाय नर्मदा घाटों पर पॉलीथिन के प्रतिबंध संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेश के उल्लंघन पर संबंधितों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। उन्होंने नर्मदा घाटों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि निकायों के रहवासी इलाके के साथ-साथ मार्केट एरिया में भी साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में कचरा संग्रहण के लिए बनाए गए स्थलों के बारे में स्थानीय जनता को जानकारी दें तथा कचरा फेकने के लिए इन स्थानों का ही प्रयोग करने का आग्रह करें। बैठक में उन्होंने पीएम आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय मार्च के पूर्व अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करे। उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय किस्त की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों का डाटा संधारित रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में नामांतरण के कार्य में गंभीरता बरतें। उन्होंने निकायों की वसूली से संबंधित समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

 

महाशिवरात्रि के घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएँ पूर्ण करें

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जाएगा। उन्‍होंने सभी नर्मदा घाटों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि घाटों पर बिजली, पानी तथा साफ-सफाई की अनिवार्य व्यवस्था रहे। इसी प्रकार मंदिर परिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलों की भी नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्‍होंने कहा कि घाटों पर कचरा संग्रहण के लिए डस्टबिन एवं अन्य इंतजाम सुनिश्चित करें।

Related posts

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 29 जनवरी को

Reva India News

15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए सेशन साईट निर्धारित

Reva India News

राजस्व के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – कमिश्नर

Reva India News

Leave a Comment