Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“One Nation One Student ID” के तहत कक्षा 1 से 8 की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आई.डी. बनाई जाएगी

मंडला 20 नवंबर 2024

भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार करने के लिए 20 एवं 21 नवम्बर को अपार दिवस मनाया जाएगा। अपार आईडी का 12 अंकों का कोड विद्यार्थी के आधार नम्बर से लिंक रहेगा। अपार आईडी में विद्यार्थी की उपलब्धियाँ जैसे परीक्षा परिणाम, समग्र रिपोर्ट कार्ड, क्रेडिट स्कोर, छात्रवृत्ति, सिखाने के परिणामों के अतिरिक्त विद्यार्थी की अन्य उपलब्धियों को डिजिटल रूप में संग्रहित किया जाएगा। कक्षा 1 से 8 तक के जिला नोडल श्री अरविंद विश्वकर्मा, जिला परियोजना समन्वयक को नियुक्त किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति की ट्रैकिंग की जा सकेगी। अपार आईडी की सहायता से शैक्षणिक संस्थानों के बीच स्थानांतरण, कौशल विकास, नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने में सुविधा होगी। अपार आईडी का निर्माण यू-डाईस पोर्टल में एडीएमएस अंतर्गत स्कूल स्तर पर किया जाना है, जिसके लिये अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन कर पालकों से उनकी सहमति पत्र में हस्ताक्षर कराकर अभिभावक को पहचान पत्र एवं छात्र का आधार कार्ड की प्रति शाला में जमा करना होगा जिसके उपरान्त ही अपार आईडी बनाई जाएगी।

Related posts

गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करें सड़क निर्माण कार्य – सोमेश मिश्रा बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

फसल अवशेषों को खेतों में जलाया जाना प्रतिबंधित नरवाई जलाने वालों पर अर्थदण्ड का प्रावधान

Reva India News

नैनपुर के सात बीएलओ ने 100 प्रतिशत गणना पत्रक कार्य पूर्ण किया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment