Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचचौकी महाआरती में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, श्रद्धालु और नागरिकगण शामिल हुए

मंडला 11 दिसंबर 2024

जिले में पंचचौकी महाआरती के एक माह पूर्ण होने और गीता जयंती के अवसर पर माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में बुधवार को संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती का आयोजन किया गया। पंचचौकी महाआरती माहिष्मती घाट के अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, संकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुई। पंचचौकी महाआरती में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मप्रेमी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, पत्रकार, और नागरिकगण शामिल हुए। माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती के आयोजन के अवसर पर भव्य रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। जिससे नर्मदा नदी का तट दीपों से पूरी तरह से जगमगा उठा। नर्मदा अष्टक गान कर नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय नर्मदे, जय भवानी, जय जगदम्बा, जय नर्मदा, जय राधेकृष्णा और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को प्रदेश में ग्राम सभाओं का आयोजन

Reva India News

समय से पूर्व सुनिश्चित करें आदि उत्सव की तैयारियाँ – श्री सोमेश मिश्रा  

Reva India News

Leave a Comment