Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसान 31 दिसम्बर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं

मंडला 13 दिसंबर 2024

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की शुरूआत हो गई है। रबी 2024-25 में फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 है। इच्छुक कृषक उक्त तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का का अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते हैं। रबी मौसम में सभी अनाज, दलहन, तिलहन फसलों हेतु बीमित राशि का मात्रा अधिकतम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषकों द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वाहन किया जाता है। योजना के प्रावधान अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और काश्तदारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कवरेज प्राप्त करने हेतु पात्र हैं। योजना सभी कृषकों हेतु स्वैच्छिक की गई है। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जावेगा। अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की समस्त सहकारी समितियों प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित कॉन सर्विस सेन्टर जिले के समस्त बैंक, फसल बीमा पोर्टल (www.pmfby.gov.in) प्रतिनिधि बीमा एजेंट एवं उर्वरक नगद विक्रय केन्द्र के माध्यम से एवं स्वयं कृषक फसल बीमा पोर्टल पर जाकर पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक करवा सकते हैं। अऋणी कृषकों हेतु आवश्यक दस्तावेज अऋणी कृषकों की पंजीयन करवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज भू-अधिकारी पुस्तिका की छायाप्रति, पहचान पत्र आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति। बुआई प्रमाण पत्र की प्रति (कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच/सचिव द्वारा सत्यापित), मोबाईल नंबर। केसीसी ऋणी कृषक गत वर्ष से अपनी फसल परिवर्तन की सूचना 29 दिसंबर तक बैंक को दे सकता है अधिक जानकारी के लिये किसान भाई कृषि रक्षक पोर्टल/हेल्पलाईन 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अपील है कि फसल बीमा का लाभ लेने के लिये अधिसूचित क्षेत्र में बोई गई अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य करायें। अधिक जानकारी के लिये एग्रीकल्चर इंश्योरेंस प्रतिनिधि, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या समीपस्थ बैंक शाखा से संपर्क करें।

Related posts

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 50 आवेदकों की समस्याएँ जनपद स्तर पर भी आयोजित हुई जनसुनवाई

Reva India News

सफलता की कहानी: रामवती खोजी को मिला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान

Reva India News

मोचा के सेलिब्रेशन होटल से शराब जप्त

Reva India News

Leave a Comment