Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेक्सुअल हैरेसमेंट प्रीवेंशन वीक के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 18 दिसंबर 2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी एवं एकीकृत विद्यालय हाईस्कूल बिंझिया में 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सेक्सुअल हैरेसमेंट प्रीवेंशन वीक के कार्यक्रम किये गये। जिसमें प्रभारी प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा जेंडर सेंसटाईजेशन, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकथाम और पॉश एक्ट तथा शी-बॉक्स पोर्टल के बारे में बच्चों को बताया गया। जिसमें कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के लिये आंतरिक परिवाद समिति बनाना और शी-बॉक्स पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट करना आदि के विषय में जानकारी दी गई। छात्र/छात्राओं के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया। प्रचार सामग्री भी बांटी गई, इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास का निरीक्षण

Reva India News

अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर को

Reva India News

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment