Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम)

मंडला 13 दिसंबर 2024

नगरपालिका टाऊन हॉल मण्डला में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम) का आयोजन 17 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियां एवं विभाग सम्मिलित होंगे। आईटीआई एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं सीखो कमाओ योजनातंर्गत रोजगार के अवसर प्रदाय किये जायेंगे। इस मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक पास सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनियों के अनुसार मानदेय दिया जायेगा। युवा संगम मेले में शामिल होने के लिए उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज एवं शैक्षणिक बायोडाटा/रिज्यूम के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क करें।

Related posts

मतदाता सूची की तैयारियों संबंधी बैठक आज

Reva India News

रेल समस्या को लेकर चिरइडोंगरी में युवा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर फूँके सांसदो के पुतले

Reva India News

अक्षरज्ञान सीखने उत्साहपूर्वक पहुंचे निरक्षर व्यक्ति दूरस्थ इलाकों में भी दिखा उत्साह

Reva India News

Leave a Comment