Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर निकाली जागरूकता बाइक रैली

मंडला, 20 नवम्बर 2026

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतिम दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला द्वारा विधिक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कमल जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव श्री हेमराज सनोडिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

रैली में पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ताओं एवं विधि विद्यार्थियों ने सहभागिता की। रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर जिला योजना भवन, बंजर चौक, रेडक्रॉस, चिलमन चौक, बस स्टैंड, लालीपुर तिराहा, बिंझिया तिराहा, नेहरू स्मारक एवं एलआईसी होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, विशेष न्यायाधीश श्री आर.के. रावतकर, जिला न्यायाधीश श्री हेमराज सनोडिया सहित अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी, शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कमल जोशी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विधिक सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स-बैनर के साथ विभिन्न विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विद्यार्थियों द्वारा तैयार यातायात जागरूकता संबंधी चित्र भी प्रदर्शित किए गए।

Related posts

कलेक्टर ने किया फसल बीमा प्रचार रथ को रवाना

Reva India News

धान उपार्जन कार्य हेतु उपार्जन केन्द्रों पर दल का गठन किया गया

Reva India News

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा

Reva India News

Leave a Comment