Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट संबंधी जागरूकता की गतिविधियां संचालित की गई

मंडला 13 दिसंबर 2024

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आम उपभोक्ताओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न नाश्ते की होटलों एवं भोजनालय का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जिसमें से बस स्टैंड स्थित वीनस होटल, जय अंबे भोजनालय, उदय चौक स्थित यादव होटल से बेसन, तेल, मैदा, हरा मटर, साबूदाना के नमूने जांच हेतु लिए गए। साफ सफाई, खाद्य पदार्थों को ढक्कर रखने, पेयजल की समुचित व्यवस्था, उचित तरीके से कचरा निपटान करने हेतु निर्देशित किया गया। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से इन प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री जैसे तेल, मसाले, बेसन, मैदा, दालें आदि की ऑन स्पॉट जांच की गई। साथ ही सतबहनी मेला में लगने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया गया एवं आम जनमानस में चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट संबंधी जागरूकता की गतिविधियां संचालित की गई।

Related posts

लाईजनिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देखा राम्हेपुर में निर्माणाधीन पीएम जनमन आवास

Reva India News

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment