Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप थाना अंजनिया थाना बम्हनी जिला मण्डला की कार्यवाही

मंडला    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजत सकलेचा मंडला, ने चोरी करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया हुआ है इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित वर्मा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमति नेहा पच्चीसिया पुलिस नैनपुर द्वारा अवैध कार्य चोरी करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करने के कठोर निर्देश दिये गये थे तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांण्डेय के मार्गदर्शन में दिनाँक 13.12.2024 को प्रार्थी नेमचंद भाँवरे पिता महाबीर निवासी ग्राम अहमदपुर ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके खेत में लगी एक एच.पी.की मोटर पम्प अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर से अपराध पंजी किया जाकर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मुखबीर के माध्यम से आरोपी की जानकारी ग्राम डुडका में मिलने पर टीम ग्राम डुडका रवाना किया जाकर आरोपी सूरज पूषाम पिता भगत सिंह पूषाम उम्र 27 वर्ष निवासी डुडका को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारण्ट बनने से आरोपी को जेल में दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजनियां उनि. लाखन सिंह राजपूत, सउनि. राजेश सराठे, प्र.आर.उत्तम पटैल,आर.दिनेश पगरवार,आर.कीर्ति कुमार, आर.विनोद तेकाम,आर.अनिल भलावी की विशेष भूमिका रही।

Related posts

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति को हैबिटेट राइट्स के अंतर्गत सुविधायें दें – हर्षिका सिंह  

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment