Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मंडला 23 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को रानी दुर्गावती महाविद्यालय ऑडीटोरियम में दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय 28वा युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना गीत गाया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा कहानी लेखन, कविता लेखन, भाषण, साईंस मेला, एकल समूह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा भाषण एवं लोकगीत व लोकनृत्य का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित समुदाय ने देखा और सुना। इस अवसर पर युवा उत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान, कृषि, प्राकृतिक से संबंधित प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसका सभी ने अवलोकन किया। आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र ठाकुर सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Related posts

उमरडीह में सांस्कृतिक भवन विवाद सुलझा, एसडीएम संस्कार बावरिया ने मौके पर पहुंचकर कराया निराकरण

Reva India News

दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पिलाई विटामिन-ए की दवा  

Reva India News

स्कूल से गांव तक पहुंची मंडला पुलिस, सुरक्षा का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment