Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

मंडला 31 दिसंबर 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 79 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सनुते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम बड़ी खैरी निवासी सुहागा बाई पटेल ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत के संबंध में, झंडाचौक निवासी रहीस अहमद जैदी ने जमीन की रजिस्ट्री हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में, ज्वालाजी वार्ड महाराजपुर निवासी कृष्ण कुमार नंदा ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ एवं आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जी एस रायसोनी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ   जूनियर, सीनियर व वेटरन्स खिलाडी दिखा रहे अपना दम

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित

Reva India News

मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment