Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजू की अब आने-जाने की परेशानी हुई दूर

मंडला 31 दिसंबर 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे ज्वालाजी वार्ड निवासी दिव्यांग राजू नंदा ने जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रायसाईकल की मांग की। जिस पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांग आवेदक की समस्या को सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ तत्काल निराकरण किया। सामाजिक न्याय विभाग के पीयूष पांडे ने बताया कि राजू नंदा के आवेदन पर औपचारिकताएं पूर्ण कर आवेदक राजू को ट्रायसाईकिल प्रदान की गई।

राजू नंदा कहते हैं कि दिव्यांग होने के कारण मुझे कहीं आने-जाने और चलने-फिरने में बहुत परेशानी होती थी। मैं अब ट्रायसायकिल मिलने से बहुत खुश हूं, मुझे कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। अब मैं आसानी से कहीं भी आ-जा सकता हूं। इसके लिए मैं जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग का धन्यवाद करता हूं।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

सकारात्मक मर्दानगी/पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Reva India News

तम्बाकू नियंत्रण के लिए हुई जिला स्तरीय कार्यशाला सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना  

Reva India News

Leave a Comment