Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने माहिष्मती घाट में पंजीयन कक्ष का शुभारंभ किया पंचचौकी महाआरती के पंजीयन के लिए नागरिकों को होगी सुविधा

मंडला 2 जनवरी 2025

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गुरूवार को माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती के लिए प्रारंभ किए गए पंजीयन कक्ष का लोकार्पण कर शुभारंभ किया। माहिष्मती घाट में 12 नवंबर 2024 एकादशी पर्व से पंचचौकी महाआरती प्रारंभ की गई है। पंचचौकी महाआरती में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण शामिल होते हैं। पंचचौकी महाआरती का आयोजन कोई भी नागरिक किसी विशेष अवसर पर संपन्न करा सकता है। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होता है, जिससे वह माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती संपन्न करा सके। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने माहिष्मती घाट में नागरिकों को पंचचौकी महाआरती का पंजीयन कराने के लिए पंजीयन कक्ष का शुभारंभ किया गया है।

 

 

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने माहिष्मती घाट में फीता काटकर पंजीयन कक्ष का शुभारंभ किया और माँ नर्मदा नदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किए। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस अवसर पर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा तैयार किए गए माँ नर्मदा पंचचौकी महाआरती कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस दौरान नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर कसार, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, पत्रकारगण और जिले के नागरिक मौजूद थे।

Related posts

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

Reva India News

आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर उन्हें तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएं कम्यूनिकेशन टीम की बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में शासन की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर मिलेगी

Reva India News

Leave a Comment