Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेवा पथ का लोकार्पण कर शुभारंभ कर जिले के नागरिकों को समर्पित किया

मंडला 2 जनवरी 2025

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गुरूवार को नर्मदा नदी में रेवा पथ का लोकार्पण कर जिले के नागरिकों को समर्पित किया। नर्मदा नदी के प्राचीन पुलिया पथ को रेवा पथ नामकरण किया गया है। रेवा पथ में जिले के नागरिक भ्रमण कर नर्मदा नदी की सौन्दर्यता का आनंद ले सकेंगे।

रेवा पथ के शुभारंभ के अवसर पर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर कसार, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, व्यापारीगण, श्रद्धालु, पत्रकारगण और जिले के नागरिक मौजूद थे। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस अवसर पर रेवा पथ का अवलोकन भी किया।

Related posts

*पुलिस अधीक्षक मण्डला ने ली अपराध समीक्षा बैठक – अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Reva India News

पीएम जनमन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए मंडला की राष्ट्र स्तर पर हुई सराहना कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नई दिल्ली में आयोजित कॉफ्रेंस में किया प्रस्तुतिकरण

Reva India News

सूर्यकुण्ड धाम में आज दिव्य अनुष्ठान

Reva India News

Leave a Comment