Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःक्षय शिविर में टी.बी. मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया जाएगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में 100 दिवसीय अभियान निःक्षय शिविर की समीक्षा की

मंडला 6 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में टी.बी. बीमारियों की रोकथाम हेतु शिविर लगाकर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जिससे टी.बी. बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनका उपचार किया जा सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को जिला योजना भवन में 100 दिवसीय अभियान निःक्षय शिविर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी आकिप खान, एसडीएम निवास शाहिद खान, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि निःक्षय शिविर अभियान में नागरिकों का स्वास्थ्य जांच करें। टी.बी. से पीड़ित व्यक्ति को पोषण आहार व दवाईयों का वितरण करें। जिससे टी.बी. पीड़ित व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सके। शिविरों में चिन्हित किए गए टी.बी. मरीजों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों को निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश दिए। जिससे टी.बी. उन्मूलन में निःक्षय मित्रों की मदद ली जा सके। उन्होंने टी.बी. मरीजों के फूड बास्केट की व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में नियमित रूप से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।

Related posts

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

Reva India News

स्व.श्री श्यामलाल जी धुर्वे- एक समर्पित राजनेता

Reva India News

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

Leave a Comment