Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा विभाग प्रमुख शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कर लक्ष्य पूर्ण करें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा की

मंडला 6 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें। जिससे सीएम हेल्पलाईन निराकरण में जिले की स्थिति प्रदेश स्तर पर बेहतर बन सके। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को जिला योजना भवन में समय सीमा की बैठक में विभागवार, अनुविभागीय स्तर और जनपदवार सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी आकिप खान, एसडीएम निवास शाहिद खान, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में जल संसाधन विभाग के हालोन परियोजना के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने डूब से प्रभावित होने वाले परिवारों को मुआवजा के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजित बैठक में समाधान ऑनलाईन की शिकायतों की भी समीक्षा की। समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का निराकरण समय पर करने को कहा जिससे पीड़ित परिवार या पीड़ित व्यक्ति को समय पर सहायता राशि प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करें। हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों के मामलों में निर्धारित समय में जवाबदावा प्रस्तुत करने को कहा। जिससे प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में पूर्ण हो सके।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए। जिससे उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का परिवहन नियमित रूप से करने को कहा गया। जिससे उपार्जन केन्द्रों में किसी भी प्रकार का भंडारण न हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी वाहन से कार्यालय आते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और सीट बेल्ट बांधें। उक्त निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा गया है। उन्होंने इसी प्रकार से भ्रमण के दौरान भी वाहनों में हेलमेट और सीटबेल्ट न बांधने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि नियमित रूप से धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने आयोजित बैठक में जनकल्याण शिविर, निःशक्त भारत, 26 जनवरी की तैयारियाँ, मकर संक्रांति की तैयारियां, रक्तदान शिविर और आनंद उत्सव के संबंध में समीक्षा की।

Related posts

मंडला कलेक्टर  के बेहतर एवं त्वरित  वन अधिकार दावों के निराकरण करने पर सीएम ने की प्रशंसा श्री चैहान ने जिले में संवेदनशीलता के साथ पट्टा वितरण के लिए कलेक्टर को दी बधाई

Reva India News

माँ नर्मदा नदी से मंडला जिले को पूरे विश्व में पहचान मिली है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रपटाघाट नर्मदा नदी में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

नैनपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर 296 दिव्यांगों के बने मेडीकल प्रमाण-पत्र, 8 को कृत्रिम अंग वितरण

Reva India News

Leave a Comment