Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

मंडला 23 जनवरी 2025

25 जनवरी 2025 को मतदाता दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे जिला योजना भवन के सभाकक्ष में 15वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 15वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ विषय पर महाविद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में 10 जनवरी को किया गया था। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम शालिनी पटेल रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला, द्वितीय संजीत कुमार परते शासकीय महाविद्यालय भुआ बिछिया एवं निशा कछवाहा ज.मु.चौधरी शासकीय कन्या महाविद्यालय मंडला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

कोरोना से संपूर्ण सुरक्षा के लिए टीकाकरण में दिखा खासा उत्साह कार्यस्थल, हाट-बाजार में भी किया गया वैक्सीनेशन

Reva India News

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जारी प्रतिबंधात्मक आदेश 15 जुलाई तक यथावत

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

Reva India News

Leave a Comment