Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में ’’प्रेरणा उत्सव’’ कार्यक्रम संपन्न हुआ  

मंडला 23 जनवरी 2025

म.प्र. शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 89 जनजातीय विकासखंडों में वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वे जन्म वर्ष के अवसर पर उनके जीवन आधारित ’’प्रेरणा उत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को विकासखंड बिछिया के भुआ बिछिया में खण्ड स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम विनोद रंगमंच आयोजित किया गया। स्वतंत्रा संग्राम की गोंड नायिका वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य नाटिका की प्रस्तुति एवं उनके जीवन पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शकुना उइके, अध्यक्ष जनपद पंचायत बिछिया, श्रीमती चित्रा धुर्वे अध्यक्ष नगर पंचायत बिछिया, सुश्री सोनाली देव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया, श्री रमेश कुमार मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, श्री कुलदीप कटहल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत बिछिया, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

नैनपुर एसडीएम को घुघरी का अतिरिक्त प्रभार

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

Reva India News

नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा के तहत की गई विभिन्न गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment