Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसआईआर में शतप्रतिशत कार्य के लिए 9 बीएलओ सम्मानित कलेक्टर ने की कर्त्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा और लगन की सराहना

मंडला, 24 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। संपर्क के दौरान मतदाताओं को गणनापत्रक का वितरण एवं जानकारी संकलन कर बीएलओ ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा डिजिटाईज किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले विधानसभा क्रमांक 107 मंडला के अंतर्गत नैनपुर अनुविभाग के 9 बीएलओ को बधाई दी है तथा कर्त्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा और लगन की सराहना की है। कलेक्टर श्री मिश्रा सभी बीएलओ को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। यह कार्य एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत मतदान केन्द्र 7 मोहगांव के बीएलओ श्री नंदकिशोर कटारे, मतदान केन्द्र 14 घूरवाड़ा के बीएलओ श्री लक्ष्मण सिंह वट्टी, मतदान केन्द्र 37 छत्तखाड़ा के बीएलओ श्री मनीष कटकवार, मतदान केन्द्र 24 डोभी कन्हरगांव के बीएलओ श्री महेश कुमार सिगौर, मतदान केन्द्र 44 बल्लम डुंगरिया के बीएलओ श्री धीरज कुमार मिश्रा, मतदान केन्द्र 68 चमरवाही के बीएलओ श्रीमती सुमित्रा उइके, मतदान केन्द्र 88 डोभी खौरी के बीएलओ श्रीमती रेणुका राय, मतदान केन्द्र 99 सकवाह के बीएलओ श्री शिवकुमार सिगौर और मतदान केन्द्र 117 भोगाद्वार के बीएलओ श्री नर्मदा प्रसाद हरदाहा शामिल है।

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता के संबंध में जागरुकता बढ़ाना आवश्यक – चीफ जस्टिस कालपी में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर

Reva India News

प्रत्येक रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू एवं प्रतिदिन रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे 16 जून की सुबह 6 बजे तक प्रभावशील जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए अनलॉक के दिशा-निर्देश

Reva India News

मंडला में कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू हुआ योग अभ्यास सत्र, 21 जून तक चलेगा कार्यक्रम कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत ने किया योगाभ्यास

Reva India News

Leave a Comment