Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पी.एम.श्री रानी अवंति बाई उ.मा.शाला मण्डला में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया  

मंडला 24 जनवरी 2025

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला ने बताया कि हर साल भारत में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में पी.एम.श्री रानी अवंति बाई उ.मा.शाला मण्डला में बालिकाओं के बीच महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासन की मंशा अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रोहित बड़कुल एवं सहायक संचालक लीना चौधरी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के महत्व के सम्मान में सभी को जागरूक किया गया। जिसमें लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने और उन्हे सशक्त बनाने की ओर कदम बढ़ाने के लिये उन्हे तैयार करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की गई जिसका उद्देश्य लिंगानुपात, भेदभाव, जेंडर संवेदीकरण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दों पर काम करना है। भारत उन्ही बिंदुओं पर कार्य कर बाल विवाह रोकने, उन्हे सशक्त बनाने, नये कानूनों के लचीलेपन और उनके अधिकारों के बारे में लोगों को न सिर्फ जागरूक कर रहा है बल्कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपती मुर्मू जैसी महान शख्सियत भी दे रहा है। ऐसे में लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के बारे में प्रत्येक जन सामान्य को जागरूक करना जरूरी है। सामाजिक, आर्थिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिये राष्ट्रीय बालिका दिवस पूर्ण रूप से समर्पित है। उनके सपनों को साकार करने में हम सभी का किसी भी प्रकार का योगदान चाहे वह भावनात्मक सहयोग हो, चाहे सामाजिक सहयोग हो, उन्हे ऊँचाईयों पर पहुँचाने और मजबूती से अपनी बात लोगों तक पहुँचाने की शक्ति प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। उनकी रूचियों के अनुरूप उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। साथ ही पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में महिला थाना निरीक्षक आरती धुर्वे द्वारा साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं पुलिस भर्ती की तैयारी की जानकारी बालिकाओं को दी गई। पुलिस हेल्पलाइन, महिला पुलिस थाने की कार्यप्रणाली समझाई गई। कार्यक्रम में विशेष किशोर ईकाई पुलिस से आरक्षक इंदर यादव, महिला थाने से आरक्षक प्रशांत पटेल, स्नेहल जोशी प्रभारी प्राचार्य, प्रवीण वर्मा वरिष्ठ अध्यापक, वन स्टॉप सेंटर से विधिक केसवर्कर प्रभा पाण्डेय, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता आरती वरकड़े एवं हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Reva India News

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक सर्वोच्च प्राथमिकता से दर्ज करें पशुहानि रोकने हेतु निराश्रित पशुओं की सुरक्षा और निगरानी करें किसानों के लिए उर्वरक का उठाव और वितरण नियमित रूप से करें रिक्त उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु समय सीमा में आवेदन आमंत्रित करें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभाग प्रमुखों को दिए दिशा-निर्देश

Reva India News

Leave a Comment