Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत हाईस्कूल बिंझिया में अंबेडकर जयंती एवं ‘जीवन बचाओ’ अभियान संपन्न

मंडला, 13 अप्रैल 2026

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के कुशल निर्देशन में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला श्री रंजीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को भीमराव रामजी अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सिद्धांतों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर इतिहास रचा, और आज संविधान के कारण हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।

कार्यक्रम के तहत ‘जीवन बचाओ’ अभियान भी चलाया गया। पर्यावरणविद श्री राजेश क्षत्री ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों की रक्षा और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए” यह संदेश प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा भीमराव रामजी अंबेडकर पर आधारित चित्र, पोस्टर, भाषण एवं चित्रकला का प्रदर्शन किया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। साथ ही विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे (जल पात्र) बांधे गए और सभी ने संविधान पालन की शपथ ली।

Related posts

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 मई को मंडला आएंगे, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

Reva India News

सीएम राईज स्कूल निवास में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

स्वस्थ घर, स्वस्थ परिवार तथा स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक – राज्यसभा सांसद संपतिया उइके योगाभ्यास को लेकर हुआ वेबीनार का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment