Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदीप स्कूल में नए क्लासरूम तथा मीटिंग हॉल का कलेक्टर ने किया भूमिपूजन  

मंडला 6 फरवरी 2025

ज्ञानदीप इग्लिश मीडियम स्कूल में नवीन 8 क्लासरूम तथा एक मीटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। गुरूवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवीन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ज्ञानदीप स्कूल के बाएं हिस्से में बीएसएनएल ऑफिस से लगे हुए पुराने ऑफिस रूम के स्थान पर नया भवन बनेगा। इसमें भूतल तथा प्रथम तल पर चार-चार क्लासरूम बनाए जाएंगे। इनमें स्मार्ट क्लास की समस्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। द्वितीय तल पर हॉल का निर्माण होगा, जिसमें विभिन्न पाठ्येत्तर गतिविधियाँ संचालित की जा सकेंगी। भूमिपूजन के बाद उपस्थित बच्चों से कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आपकी परीक्षाएं नजदीक हैं इसलिए आप सभी लोग मन लगाकार परीक्षाओं की तैयारी करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानंद नाफड़े, ज्ञानदीप स्कूल समिति के सचिव श्री संजय तिवारी, उपाध्यक्ष श्री अजय खोत सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

जिला पंचायत मंडला के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

हितग्राहीमूलक कड़कनाथ/बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजनांतर्गत हितग्राही लाभान्वित सभी वर्ग के हितग्राही ले सकते हैं लाभ

Reva India News

चुटका परियोजना: मानेगाँव के लोगों ने दी सहमति, रोड निर्माण का सर्वे कार्य शुरू

Reva India News

Leave a Comment