Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ई-ऑफिस परियोजना के क्रियान्वयन हेतु एनआईसी में प्रशिक्षण आज

मंडला 6 फरवरी 2025

मध्यप्रदेश शासन के निर्णय अनुसार ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को 31 मार्च 2025 तक देश के समस्त जिलों में लागू की जानी है, मंडला जिले में ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ई-ऑफिस क्रियान्वयन समिति का पुर्नगठन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता किया गया है। इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कोषालय अधिकारी समिति के सदस्य हैं। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एनआईसी नोडल अधिकारी तथा जिला प्रबंधक ई-गवर्नेस सचिव होंगे। इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार 7 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा एनआईसी में सभी मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

Related posts

रोजगार मेला 15 फरवरी को

Reva India News

योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को हेल्पलाईन के निराकरण में 94.29 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

आरसेटी में 34 बी.सी. सखी को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment